Share It:

कानपुर देहात: रनिया औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण आयोजित

कानपुर देहात।

पानी से छिड़काव का  प्रशिक्षण


औद्योगिक क्षेत्र रनिया स्थित कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री मैं अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण व मॉक डील का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ फैक्ट्री के निदेशक मनोज गुप्ता ने किया। फैक्ट्री कर्मियों व फैक्ट्री में मौजूद फायर कर्मियों को एसओ कपिल चाहर , लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन ने प्रशिक्षण दिया। लखन शुक्ला ने बताया ड्रिल के दौरान वाश्ताविक फायर का वास्तविक फायर फाइटिंग किया गया। जिसमे कम्पनी की फायर सेफ्टी टीम, रेस्कू टीम, प्राथमिक उपचार टीम व साइड सेफ्टी टीम ने अपना प्रदर्शन किया। कपिल चाहर ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए। जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है। लखन कुमार शुक्ल ने बताया कि आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है। साफ सफाई का सुरक्षा से गहरा सम्बन्ध है। जितनी बेहतर सफाई होगी, हम उतना सुरक्षित होंगे। आग को बुझाने की दृष्टि से 5 भागो में बाटा गया है। ए- लकड़ी कोयला, कागज यानि ठोस पदार्थो की आग, बी- तरल पदार्थो की आग, सी -गैस की आग, डी-,धातुओ की आग, ई-  बिजली की आग  के बारे में बताते हुए फायर सिलेंडर के उपयोग की विधि का भी डैमो दिया। सिविल डिफेंस कानपुर देहात की टीम ने घायल अवस्था में पट्टी बांधने से खून बहने पर रोकने के तरीके बताए, सीपीआर और घायलों के ट्रांसपोर्टेशन का भी डेमो दिया। इस अवसर पर मैनेजर यश मेहता ने उत्तर प्रदेश फायर सर्विस और आपात सेवा  मुख्यालय कानपुर देहात की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्लांट के कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे। मुझे सिर्फ डिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं है वह मत दो बाकी साइट पर अपलोड करने वाले जितनी चीज #है एक्सेप्ट है यूआरएल है वह बनाकर हाउस हैडलाइन के साथ

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित