इटावा के सैफई रोड छिमारा स्थित श्री तिरुपति बालाजी कॉलेज के संस्थापक श्री शिवमोहन सिंह से लोहिया दर्पण लखनऊ को विशेष बातचीत का अवसर प्राप्त हुआ।
इस खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्रामीण परिवेश के बच्चों को उच्च शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कॉलेज और सैनिक अकैडमी की स्थापना की गई।
उन्होंने कहा कि बालाजी कॉलेज में बच्चों के समग्र विकास के लिए शैक्षिक टूर, एनएसएस, एनसीसी और सैनिक प्रशिक्षण जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बच्चे अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक कार्य करना सीख रहे हैं।
सैनिक अकैडमी में देश के विभिन्न राज्यों से बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें बालिकाएं भी शामिल हैं, जो भविष्य में NDA में चयनित होकर देश का नाम रोशन करेंगी।
देखिए लोहिया दर्पण संवाददाता के साथ श्री शिवमोहन सिंह की विशेष बातचीत।
लोहिया दर्पण संवाददाता के साथ श्री शिवमोहन सिंह की विशेष बातचीत।










