Share It:

सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 दुष्कर्म

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया।

इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित