‘अकबरनगर’ के लोग बनेंगे ‘राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल’ के साक्षी
अटल वाजपेयी की जयंती पर पीएम करेंगे लोकार्पण
लखनऊ। गुरूवार दुबग्गा इलाके में बनाये गए प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान अकबरनगर के लोग भी इस लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। बुधवार सभी विभागों ने पीएम द्वारा किये जा रहे लोकार्पण से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
दरअसल,फैजाबाद रोड पर कुकरैल बंधे के किनारे लगभग 2600 से अधिक लोगों के घर,दुकाने,स्कूल,मंदिर मस्जिद बने हुए थे। इसमें एक छोटा शहर बसा हुआ था। वहीँ सरकारी आंकड़े के मुताबिक़ अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में 1068 अवैध आवासीय निर्माण हो और करीब 600 लोगों के कच्चे, अर्द्धविकसित और झुग्गी डालकर अवैध घर थे।
इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए दो वर्ष पूर्व सभी निर्माणों को गिराकर मैदान कर दिया गया। मामला कोर्ट में गया। कोर्ट ने सभी को आवास देने का आदेश दिया। जिसके बाद अकबरनगर के लोगों को वसंत कुंज में मकान दिए गए। अब पूरा अकबरनगर बस कुञ्ज में बसा हुआ है। गुरुवार जब यह कार्यक्रम होगा तो अकबरनगर के लोग भी इसके साक्षी बनेंगे।










