Share It:

लखनऊ मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक रहेगी

लखनऊ मेट्रो : 25 व 31 दिसंबर को मेट्रो सेवा का समय बढ़ा

लखनऊ मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक रहेगी

लखनऊ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 25 दिसंबर 2025 (क्रिसमस) एवं 31 दिसंबर 2025 (नववर्ष की पूर्व संध्या) को लखनऊ मेट्रो की सेवाएं प्रात: 6:00 बजे से मध्य रात्रि 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

इन दोनों दिनों में मुंशी पुलिया एवं सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (दोनों टर्मिनल स्टेशन) से अंतिम मेट्रो ट्रेन मध्य रात्रि 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। मेट्रो सेवाओं के समय में यह बदलाव केवल 25 एवं 31 दिसंबर 2025 को ही लागू रहेगा।
बाकी सभी दिनों में मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक संचालित होंगी। इस बाबत यूपीएमआरएसी के डिप्टी पीआरओ पंचानन मिश्र ने तरूणमित्र टीम को जानकारी दी कि उपरोक्त यात्री सुविधा के तहत यह विस्तार सेवा बढ़ायी गयी।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित