Share It:

सनातन पर टिप्पणी करने वाले को जूता से ठीक करने की जरूरत

सनातन पर टिप्पणी करने वाले को जूता से ठीक करने की जरूरत

  • महंत राजू दास ने कहा-सनातन पर टिप्पणी करने वाला राक्षस
  • रामलीला में आए महंत ने सपा के पूर्व मंत्री के बयान पर किया पलटवार

अंबेडकरनगर। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अंबेडकरनगर जिले में ऐसे जनप्रतिनिधि राक्षस है जो सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हैं। ऐसे राक्षसों को जूता मारकर ठीक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ भगवान राम इतना बड़ा राजपाठ सिहांसन छोड़कर समाज में एकता, ऊंचनीच, छुआछूत जैसे सारे भेद कम करने, समन्वय स्थापित करने एवं सारे भेदभाव को खत्म करने के लिए वन चले गए। आज हम उनके वंशज, उनके बच्चे, उनकी परंपरा को मानने वाले अगर आज कोई उन पर टिप्पणी करे, सनातन देवी देवता पर टिप्पणी करें तो कितनी बड़ी दुर्भाग्य की बात है।

महंत राजू दास गुरुवार देर शाम अकबरपुर तहसील क्षेत्र के हासिमगढ़ छितौनी में राम लीला का उद्घघाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राम चरित्र मानस का एक-एक पात्र अपने आप में अकल्पनीय है जिसकी तुलना करना कतई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कचहरी चले जाओ रोज मुकदमा हो रहा है। भाई का भाई से पति का पत्नी से बेटे का पिता से,लेकिन हमें राम चरित मानस से सीख लेनी चाहिए,जहां भगवान को वनवास हुआ तो पत्नी सीधे उनके साथ चली गयी,पत्नी को वनवास नही हुआ था,लेकिन वह भी राज पाठ छोड़कर चल दीं। छोटा भाई भी साथ चल दिया कि भैया का सेवा कौन करेगा,जिस भाई भरत को राजसिंहासन मिला वह भी नहीं लिए बोले इस पर बड़े भाई का अधिकार है।उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने परिवार में रामचरितमानस का एक भी दोहा पढ़े तो समझ में बहुत सी कुरीतियों खुद ही दूर हो जाएंगे। महंत राजू दास सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के सनातन पर कथित अमर्यादित टिप्पणी पर जमकर बोले । हालांकि पूर्व मंत्री व अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर पत्र जारी कर कथित टिप्पणी पर खेद जता चुके हैं।

 

 

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित