अंबेडकर नगर। जिलाधजिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 17.10.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर अकबरपुर, शहजादपुर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, खोया, पनीर केे कुल 07 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया। टीम ने होटल द वैभव, टाण्डा रोड अकबरपुर से पनीर,होटल अविरल पैलेस, गांधीनगर अकबरपुर से पनीर, श्याम स्वीट्स, पटेलनगर अकबरपुर से खोया,अमृत भोग स्वीट्स, महानगर कालोनी के विनिर्माण इकाई से गुलाब जामुन, न्यू निरंकार साहू मिष्ठान भण्डार, गांधी चैक शहजादपुर से कलाकन्द,मौसम बहार स्वीट्स, गांधी चैक शहजादपुर से बूंदी लड्डू, बंगाल स्वीट्स, पटेलनगर अकबरपुर से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया।उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश, अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, मो0 नसीम खान एवं संतोष कुमार वर्मा सम्मिलित रहेें।













