Share It:

मायावती एनडीए में शामिल होंगी? जानें- क्या कहते हैं संजय निषाद

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी चुनावों से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशभर में नए सिरे से संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू करते हुए मंडल स्तर पर दो-दो टीमें नियुक्त की हैं। एक मंडलीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी और दूसरी स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहेगी।

 

लखनऊ से मिशन 2027 की तैयारी

इन स्थानीय टीमों की निगरानी मंडलीय कोऑर्डिनेटर करेंगे और उनकी रिपोर्ट सीधे मायावती को भेजी जाएगी। बसपा सुप्रीमो 16 अक्टूबर को सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत निर्देश देने वाली हैं। हालांकि, जिला, विधानसभा, सेक्टर और पोलिंग बूथ कमेटियों के ढांचे में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। मायावती चाहती हैं कि कांशीराम की पुण्यतिथि पर हुई रैली जैसी सफलता अब हर स्तर पर दिखाई दे। पार्टी के अंदर निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया गया है और सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मायावती एनडीए में शामिल होंगी? जानें- क्या कहते हैं संजय निषाद, बोले- सपा ने अंबेडकरवादी मिशन को कमजोर किया
Dr. Sanjay Kumar Nishad Etawah visit इटावा पहुंचे मत्स्य विभाग कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने मायावती की तारीफ की। बोले योगी सरकार ने काशीराम ट्रस्ट का पैसा मिशन में लगाया है। इसलिए तारीफ मिली है। सपा विधायक राम अचल राजभर और सपा को आईना दिखाया।

Dr. Sanjay Kumar Nishad Etawah visit इटावा पहुंचे मत्स्य विभाग कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती ने काशीराम के मिशन को आगे बढ़ाया है। दबे पिछड़ें समाज को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है। इसलिए वह जननायक कहलाने की हकदार हैं। डॉक्टर संजय निषाद जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ भी विकास कार्यों, कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।

योगी सरकार ने काशीराम ट्रस्ट का पैसा मिशन में लगाया
उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मायावती ने योगी सरकार के कामों की सराहना की है तो यह अच्छी बात है। पिछली सरकारों ने काशीराम ट्रस्ट का पैसा खर्च नहीं किया है। जबकि योगी सरकार ने काशीराम ट्रस्ट का पैसा काशीराम के मिशन में लगाया है। इसलिए मायावती ने योगी आदित्यनाथ के कामों की सराहना की है।

सपा विधायक राम अचल राजभर के बयान पर बोले
एक सवाल के जवाब में सपा विधायक राम अचल राजभर के रामायण और हिंदू धर्म पर बयान संजय कुमार निषाद ने कहा की किसी भी धर्म या आस्था का अपमान नहीं होना चाहिए, किसी की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। राजनीति सेवा और संवाद का माध्यम है। इस प्रकार की टिप्पणियां समाज को तोड़ने का काम करती हैं। ‘राजनीति का उद्देश्य’ समाज को जोड़ने का होना चाहिए। क्या मायावती एनडीए का हिस्सा बनेगी?
डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अंबेडकरवादी मिशन को कमजोर करने का काम किया है। महापुरुषों के नाम बदलकर समाज के साथ अन्याय किया है। उन्होंने अपने आप को काशीराम मिशन का बताया। बोले समानता और न्याय के लिए काम करना हमारा कर्तव्य है। क्या मायावती 2027 चुनाव में एनडीए में शामिल होंगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक संभावनाओं का खेल है। राजनीतिक फैसले समय और परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं।

वोटर लिस्ट से फर्जी नाम को हटाया जाना जरूरी
वोटर लिस्ट सुधार को लेकर डॉ संजय निषाद ने कहा कि आधार कार्ड को वोटर लिस्ट से जोड़ने की जरूरत है। जिससे पारदर्शिता बनी रहे। फर्जी नाम हटाया जाना भी जरूरी है। उन्होंने सुझाव भी दिया कि प्रत्येक मतदाता की पहचान बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित की जाए। जिनके पास दो वोटर कार्ड है। उनके नाम हटाया जाना चाहिए। मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। तभी सरकार की योजनाएं सफल होगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित