Share It:

 बस्ती-मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने चलाया अभियान

by- Lalu yadav

बस्ती ,लोहिया दर्पण। जिलाधिकारी के निर्देश पर दीपावली व अन्य पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जनपद में खाद्य नमूना संकलन करते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही की। उक्त जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल द्वारा विगत दिनांक 08 एवं 09 अक्टूॅबर 2025 को अभिसूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न खाद्य पदार्थ दूध-01, खोया निर्मित पेड़ा-02, मिल्क केक-01. छेना मिठाई-02. बेसन लड्डू-01, बूंदी लड्डू-01 तथा रंगीन बेसन बूंदी के 02 नमूने कुल 10 नमूनें संग्रहित कर राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया गया तथा रोडवेज, बस्ती पर 406 किग्रा० खोया एवं 40 किग्रा० डोडा बर्फी लावारिस अवस्था में सड़क के किनारे गन्दगी तथा बदबूदार अस्वस्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर इसे नष्ट कराये जाने हेतु जब्त किया गया।
उन्होने बताया कि बड़ेवन स्थित लड्डू निर्माण इकाई से 73 किग्रा० बूंदी दाना एवं 20 किग्रा० बूंदी लड्डू जब्त किया गया। मौके पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करते हुये 5 किग्रा० छेना मिठाई, 3 किग्रा० पेड़ा एवं 3 किग्रा० बर्फी एफएसडब्लु के माध्यम से जांच करते हुये नमूना संग्रह कर नष्ट करवाया गया। खाद्य टीम द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व नियमावली 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत विक्रय व विनिर्माण की दशाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के विक्रय के निर्देश दिये गये। यह अभियान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध निरन्तर जारी रहेंगा।
खाद्य टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सुभेष कुमार, दिनेश चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती अंकिता खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहें।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित