Share It:

भगवान परशुराम का बनेगा भव्य मंदिर, हुआ भूमि पूजन शिलान्यांस

बलरामपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति की ओर से स्थानीय धुसाह स्थित समय माता मंदिर के बगल भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसका भूमि पूजन एवं शिलान्यांस मंगलवार को सम्पन्न हुआ। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने पूरे विधि विधान से मंदिर का भूमि पूजन कर शिलान्यांस किया।
भूमि पूजन एवं शिलान्यांस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य होने के साथ-साथ आदर्श भी हैं। वह वीरता के प्रतीक थे। कहा कि भगवान परशुराम न्याय के प्रति धर्म रक्षक, तप, त्याग व तेज के संगम थे। उनके सिद्धांतों से ब्राह्मण समाज को प्रेरणा मिल रही है। कहा कि हमें भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के सपने का साकार करना चाहिए। हमें अपनी शक्ति का प्रयोग तब करना चाहिए जब उद्देश्य न्याय व जन जागरण का हो। कार्यक्रम को गेल्हापुर मंहम बृजानंद महाराज, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो जेपी पाण्डेय, भाजपा नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी, विनय मिश्र, शेरावाली शुक्ला कोमल आदि ने संबोधित करते हुए भगवान परसुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने मंदिर निर्माण की पूरी रूपरेखा बताई। महामंत्री अमरीश शुक्ल ने अप्रैल माह में परशुराम जयंती तक मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करने और इस कार्य में जन सहयोग के लिए अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ तुलसीश दुबे ने किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, निर्मल कुमार पाण्डेय उर्फ बब्बल, सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, संदीप मिश्र सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित