BY RAVI-
अरविन्द हत्याकांड
के दो आरोपित
पुलिस मुठभेड़ में
घायल
इससे पूर्व पुलिस 7
आरोपितों को भेज चुकी है
जेल, मुख्य आरोपित अभी
पुलिस की पहुंच से दूर
झांसी में मुठभेड़: अरविंद
यादव हत्याकांड के दो
आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने अरविंद यादव हत्याकांड से जुड़े दो नामजद आरोपित अशोक यादव उर्फ कल्लू और भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ऐसे हुई पुलिस कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी भोजला गांव के पास दिखे हैं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद मिश्रा और एसओजी प्रभारी जितेंद्र टक्कर की टीम ने घेराबंदी की। खुद को फंसा देखकर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान दोनों बदमाश घायल होकर पकड़े गए।
अब तक की जांच
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मुख्य हत्यारोपितों को शरण दे रहे थे। पुलिस उनसे अन्य फरार बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है। इससे पहले इस पूरे मामले में सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपित और पूर्व प्रधान रिंकू यादव अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।












