Share It:

मिश्रिख में भाजपा और महमूदाबाद सीट पर सपा का कब्जा:उपचुनाव में भाजपा विधायक की बहू ने मारी बाजी, महमूदाबाद में सपा फिर से हुई रिपीट

जीत का जश्न मनाते सपा प्रत्याशी आमिर अराफात।

आमिर अराफात पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के बेटे हैं। इनकी मौत के बाद सपा ने इनके बेटे को टिकट दिया था। मोहम्मद अहमद का 60 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। वह चौथी बार नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई।

अब हम सड़क बनवाएंगे, नाली बनवाएंगे, आवास बनवाएंगे- भाजपा प्रत्याशी

अपनी जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव बोलीं, ये मेरे कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा की जीत है। मेरी जीत से विपक्ष बौखला गया है। वो कहावत कहते है, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। यही हालत विपक्ष की है। मैं अब सरकार के काम को गति देने का काम करूंगी। अब हम सड़क बनवाएंगे, नाली बनवाएंगे, आवास बनवाएंगे।

मिश्रिख-नैमिषारण्य में भाजपा की सीमा को 6512 मत मिले

अभिषेक सिंह | सीतापुर

सीतापुर की मिश्रिख नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी और विधायक की बहू सीमा भार्गव ने जीत हासिल की है। सीमा भार्गव को कुल 6512 वोट मिले। सपा की राम देवी को 3365 वोट मिले हैं। 3147 वोटों से भाजपा की सीमा भार्गव जीती हैं। मिश्रिख से सपा की रामदेवी और निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं महमूदाबाद सीट पर सपा फिर से रिपीट हुई है। सपा प्रत्याशी आमिर अराफात ने जीत दर्ज की है। उनको 8906 वोट मिले हैं। 575 वोटों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की है। इस सीट पर सबसे कम वोट भाजपा प्रत्याशी संजय वर्मा को मिले। उनको 1352 वोट मिले हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा को 8331 वोट मिले हैं। इस सीट पर पहले निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन बाद में री-काउंटिंग में वो पीछे हो गए।

 

 

मिश्रिख नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे-

कुल मतदाता – 16790

कुल पड़े वोट – 11575

निर्दलीय मुन्नी देवी जीती थीं

कुल वोट मिले- 4381

महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे-

कुल मतदाता- 52191

कुल पड़े मत- 31610

सपा प्रत्याशी मोहम्मद अहमद अध्यक्ष बने थे

कुल वोट मिले- 12637

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित