Share It:

UP में लगातार बारिश से उफनाई नदियां, 10 की मौत, लखनऊ समेत कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी

शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से कई जिलों में स्‍कूलों की छुट्टियां हो गई हैं। बदायूं, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लखीमपुर में शारदा, अयोध्या और बलिया में घाघरा खतरे के निशान को पार कर गई है।लखनऊ/प्रयागराज: उत्‍तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, सरयू और राप्ती सहित कई नदियां उफान पर हैं। 22 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बृहस्पतिवार को बारिश और बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें डूबने से हरदोई में दो, गोंडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज और गाजीपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई, औरैया में अतिवृष्टि से तीन की मौत हुई, जबकि फतेहपुर में सर्पदंश से एक व्यक्ति की जान चली गई। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। फिर भी, मौजूदा हालात लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

दूसरी ओर, शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश का असर बच्‍चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, पीलीभीत समेत कई जिलों में डीएम ने पत्र जारी कर कक्षा आठ तक के स्‍कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। इससे पहले भी बरसात की वजह से स्‍कूल बंद हुए थे।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित