चीनी छात्रा यू ज़िडी वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली इतिहास की सबसे कम उम्र की तैराक बन गई हैं.
चीन की टीम ने रिले प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ (कांस्य) मेडल जीता.
12 साल की यू ज़िडी ने इस हफ्ते महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के शुरुआती दौर (हीट्स) में हिस्सा लिया था. हालांकि, वो गुरुवार को हुए फ़ाइनल में नहीं उतरी थीं, लेकिन शुरुआती दौर में तैरने की वजह से उन्हें मेडल के लिए योग्य माना गया.
सिंगापुर में हुए फ़ाइनल मुकाबले में चीन की टीम तीसरे नंबर पर रही. पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर पर अमेरिका की टीम रही.
इसी के साथ यू ज़िडी पिछले 90 सालों में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं.
शॉन कर्न्स
लोहिया दर्पण सपोर्टशॉन कर्न्स
लोहिया दर्पण सपोर्ट
पदक जीता था.













