Share It:

प्रयागराज में एयरफोर्स के हाई सिक्योरिटी कैंपस में हुए कमांडर वर्क इंजीनियर (CWE) एस.एन. मिश्रा हत्याकांड

प्रयागराज में एयरफोर्स के हाई सिक्योरिटी कैंपस में हुए कमांडर वर्क इंजीनियर (CWE) एस.एन. मिश्रा हत्याकांड को एक साल पूरा हो गया है, लेकिन अब तक मामले का खुलासा नहीं हो सका है। 29 मार्च 2025 को बमरौली स्थित सेंट्रल एयर कमांड परिसर में उनके सरकारी आवास में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक की पत्नी वत्सला मिश्रा ने एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वह लगातार इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकी है। उनका कहना है कि “ईमानदारी और देशभक्ति की सजा उन्हें अपनी जान देकर क्यों चुकानी पड़ी?”

परिवार का आरोप है कि मामले में सिर्फ “जांच चल रही है” कहकर टाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री और डीजीपी तक से मिल चुकी हैं, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया, लेकिन जांच की प्रगति पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।

हाई सिक्योरिटी जोन में हुई इस सनसनीखेज हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक साल बाद भी सच सामने न आने से परिवार की चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है, जबकि वे अब भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित