Share It:

Lucknow कृष्णानगर में अधिवक्ता का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, चलती कार से फेंका 5 पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस

Lucknow। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दबंगई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद कार सवार दबंगों ने एक अधिवक्ता का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसे मरा समझकर चलती कार से फेंक दिया। पीड़ित अधिवक्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पीड़ित के साथी की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ कृष्णानगर थाने में अपहरण, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

कनौसी क्रॉसिंग पर हुआ विवाद

कृष्णानगर के विजय नगर निवासी अधिवक्ता दुर्गेश प्रजापति के मुताबिक यह घटना 1 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है। दुर्गेश अपने साथी वकील यश चौहान और अन्य दोस्तों रौनक राम व गोलू के साथ कार से घर लौट रहे थे।रास्ते में वे कनौसी क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी उनकी कार से पीछे से आकर टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित