Share It:

लखनऊ । वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में वांछित चल रहा 1 लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव एसटीएफ (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

 

लखनऊ । वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में वांछित चल रहा 1 लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव एसटीएफ (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, बनारसी यादव पर लंबे समय से पुलिस की नजर थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

महेंद्र गौतम हत्याकांड में था मुख्य आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह मामला थाना सारनाथ में दर्ज मु0अ0सं0 389/2025 से जुड़ा है। इस केस में धारा 103(1), 3(5), 61(2), 238 बीएनएस तथा 3(ई)वी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।आरोप है कि महेंद्र गौतम की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी, जिसमें बनारसी यादव की भूमिका अहम बताई गई थी।

जानकारी के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर एसटीएफ टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एसटीएफ ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़कर नजदीकी अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से दो पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित