अग्निवीरों की भर्ती को बढ़ाकर डबल करने का विचार चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो अभी हर साल जो 45-50 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाती है, उसे बढ़ाकर 1 लाख तक कर दिया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.8 लाख सैनिकों की कमी है, जिसे कम करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।
दरअसल, 2020 और 2021 में कोविड महामारी के दो सालों के दौरान सेना ने सैनिकों की भर्ती रोक दी थी। इस दौरान हर साल 60,000-65,000 सैनिक रिटायर होते रहे। यह 2022 में अग्निपथ स्कीम शुरू होने से पहले की बात है, जब सैनिकों की भर्ती आम तरीके से होती थी।












