by Ravi-
संत कबीर नगर, 30 अगस्त 2025 (सूचना विभाग)।* मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जिला खेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम 100 मीटर बालक वर्ग में शनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 200 मीटर में सुशील यादव ने 400 मी0, अरुण 800 मी0, आलोक 1500 मी0 मनमोहन जैवलिन थ्रो में विशाल यादव शॉट पुट में ब्रिज नंदन डिस्कस थ्रो में 600 मी0 में अजीत ट्रिपल जंप में कृष्ण हैमर थ्रो में अमित 100 मी0 हड़ताल में रानू पाठक 60 मीटर में कृष्ण लॉन्ग जंप में शनि बालिका वर्ग में 100 मीटर में सुमन 200 मीटर में कुशलावती यादव 400 मीटर में श्रद्धा यादव 60 मीटर में नैना 800 मीटर में रोशनी 600 मीटर में प्रियांशी डिस्कस थ्रो में प्रीति जैवलिन में अंशिका शॉट पुट में संध्या लॉन्ग जंप में अनुप्रिया हाई जंप में सानिया 1500 मीटर में मानसी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का समापन अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा किया गया।
अंत में उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में मनोज कुमार, खेलो इंडिया एथलीट प्रशिक्षक विमलेश ध्रुव, वॉलीबॉल कोच सृजन तिवारी, हॉकी कोच स्मिता दुबे, श्रीजेश त्रिपाठी यादवेंद्र यादव सहित विभिन्न ट्रेड के खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।