Share It:

सलमान ने खुदकुशी से पहले बच्चों को ढाबे पर खिलाया था खाना! पुलिस के हाथ लगा वीडियो, अब तक तीन मासूमों का पता नहीं

बीबी की बेवफाई से टूटे सलमान ने चार बच्चों संग की आत्महत्या!

by nitesh

पत्नी की बेवफाई से टूटे शामली के कैराना का रहने वाले मजदूर सलमान ने अपने चार छोटे बच्चों के साथ यमुना में कूद कर आत्महत्या कर लिया। कूदने से पहले बनाये गये वीडियो में पास बैठे बच्चे रो रहे थे, और पिता की आंखों में आखिरी फैसला तैर रहा था। वह वीडियो में रो रोकर अपनी पत्नी की बेवफाई को बयां करता है।पिता के साथ एक बेटी की आंखों से भी आंसू गिरते रहे। लेकिन शायद ही उसे इस बात का अंदाजा हो कि उसका पिता कितना खौफनाक कदम उठाने जा रहा है। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने बच्चों के साथ तीन दर्द भरे वीडियो रिकॉर्ड किये, इन वीडियोज को अपनी बहन को शेयर किया और उसके बाद यमुना में कूद गया। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह सलमान ने पत्नी से झगड़े के बाद घर छोड़ा। उसने बहन को बताया कि वह बच्चों को लेकर खेत जा रहा है। पत्नी कई दिनों से घर छोड़कर चली गई थी। सलमान के दिल में उपेक्षा, गुस्सा और टूटन का सैलाब था। पहले वीडियो में सलमान ने रोते हुए बेटी महक से कहा-‘हमारे साथ जो हुआ, उसकी सजा अब मौत ही है।’ उसने पत्नी और कुछ परिचितों को अपनी बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

दूसरे वीडियो में सलमान ने कहा-‘इस औरत ने सात माह से मेरी जिंदगी तबाह कर रखी है। किसी से कोई उम्मीद नहीं। उसकी आवाज कांप रही थी। तीसरे वीडियो में सलमान ने अपने पिता और परिवार से माफी मांगी-‘अगर मुझसे गलती हो रही है, तो माफ कर देना अब्बू।’ कैमरे के उस पार उसकी आंखों में झिलमिलाते आंसू थे, और पीछे खेलते बच्चे-अनजान थे कि आगे क्या होने वाला है। कैराना के पुराने पुल पर लगे सीसीटीवी में सलमान चारों बच्चों के साथ नजर आया। पास में चाट बेचने वाले सादिक ने बताया कि बच्चे रो रहे थे, और सलमान उन्हें बार-बार चुप करा रहा था। वह कभी पुल की रेलिंग तक जाता, फिर लौट आता। शनिवार सुबह जब परिवार को घटना पता चली तो कोहराम मच गया। यमुना किनारे हजारों लोग जमा हो गए। पुलिस और पीएसी की फ्लड यूनिट उनके तलाश में मोटरबोट से नदी में उतरी है।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार व एसडीएम निधि भारद्वाज भी मौके पर पहुंची।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित