लाभार्थी दिव्यांगजनों को सौंपा गया विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्
अंबेडकरनगर।
आगामी 2 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा तहसील सभागार अकबरपुर में विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत 7 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन, दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनराशि हेतु स्वीकृत 11 लाभार्थियों, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत धनराशि हेतु स्वीकृत 1 लाभार्थी एंव नवीन दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत स्वीकृत 19 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की कलेक्टर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व डॉ. सदानंद गुप्त,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर , तहसीलदार अकबरपुर, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर आदि उपस्थित रहे।