Share It:

मुरादाबाद: गोवंश हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, चार मुठभेड़ में घायल

BY- shivam

मुरादाबाद: गोवंश हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, चार मुठभेड़ में घायल

मुरादाबाद। जिले के पकबाड़ा और भोजपुर थाना क्षेत्रों में मंगलवार देर रात पुलिस और गोवंशीय पशुओं के हत्यारोपितों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से चार को पैरों में गोली लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि गौवंशीय पशुओं की हत्या में वांछित आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और उनके विरुद्ध अभियान चला रही हैं। मंगलवार देर रात्रि एक बजे के लगभग थाना पकबाड़ा क्षेत्र और थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस थानों की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दोनों थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए जिन्हें रोकने व पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा के बचाव में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों स्थानों पर दो-दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं थाना भोजपुर क्षेत्र में एक आरोपित चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह सभी प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को खरीदकर लाते आते हैं, उनकी हत्या करते हैं और फिर उनके अवशेषों को विभिन्न तरीकों से ठिकाने लगते हैं।

एसएसपी ने आगे बताया कि थाना पकबाड़ा क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के हत्यारोपित सद्दाम और कल्लू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा थाना भोजपुर क्षेत्र में गोवध करने के आरोपित सद्दाम और नूर मोहम्मद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। यह दोनों आरोपित भी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया इसके अलावा थाना भोजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं की हत्या व तस्करी करने वाले हसनैन को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। इन पांचों आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह लंबे समय से गोवध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायल आरोपितों से पूछताछ की।

मुठभेड़ की घटनाएं

  • पकबाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस गश्त के दौरान आरोपित सद्दाम और कल्लू पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। दोनों गोली लगने से घायल हुए।

  • भोजपुर थाना क्षेत्र में आरोपित सद्दाम और नूर मोहम्मद भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए और पैरों में गोली लगने से घायल हुए।

  • इसके अतिरिक्त भोजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हसनैन नामक आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस की कार्रवाई

  • एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से गोवध और अवशेष ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे।

  • पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया।

  • पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, सिविल लाइन सर्किल के सीओ कुलदीप गुप्ता समेत अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे और वहां आरोपितों से पूछताछ की।

प्रमुख तथ्य

  • कुल गिरफ्तार आरोपित: 5

  • मुठभेड़ में घायल: 4

  • सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी

  • आरोपी लंबे समय से गोवंशीय पशुओं की हत्या और तस्करी में सक्रिय

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित