Share It:

बाराबंकी: रात में गुरुद्वारे के पास डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की कोशिश, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बाराबंकी। जनपद के रामनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गानपुर गांव के चमरही मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब 11 बजे उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब गुरुद्वारे के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की गतिविधि शुरू हुई।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई और तत्काल प्रशासन को मामले से अवगत कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया। सबसे पहले राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित