by Sanjiv-
बिना लाइसेंस अवैध पटाखा भंडारण का हुआ भांडाफोड़
सीतापुर। पूरे प्रदेश में हो अवैध पटाखा भण्डारण से हो रही घटनाओं के बाद एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त मेहताब पुत्र शमीउल हसन निवासी मो. फत्तन सराय थाना कोतवाली नगर को मोहल्ला फत्तन सराय से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री करीब 17 क्विन्टल बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एसएसपी ने बताया कि अभियान चलाकर अवैध रुप से पटाखा का कारोबार करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रनि अनूप कुमार शुक्ला, उनि अश्मित भारती, उनि यज्ञपाल वर्मा, का रवि सिंह, का विशाल, का उत्तम शामिल रहे। प्रेस वार्ता में सीओ सिटी विनायक गोपाल मौजूद रहे।
बाक्स
71 पेटी विस्फोटक सामग्री के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर। सिधौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री पटाखे भण्डार पर कार्रवाई करते हुए 71 पेटी विस्फोटक सामग्री पटाखे (गत्ता सहित लगभग 16 कुन्तल) को मोनू फायर वर्कस एवं थोक एवं फुटकर विक्रेता के यहाँ से अभियुक्तगण मोहम्द आमिर पुत्र जहीर अहमद निवासी नरोत्तम नगर व जमीर अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी नरोत्तम नगर थाना सिधौली गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उनि लालधर प्रसाद, उनि अभिषेक सिंह, उनि बिहारी लाल, उनि सतेन्द्र सिंह मय हमराह हेका जयप्रताप सिंह, हेका रजनीश व का नितेश कर्दम शामिल रहे।













