Share It:

पुलिसकर्मी की अनूठी पहल – बेसिक की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट और जूडो

पुलिसकर्मी की अनूठी पहल – बेसिक की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट और जूडो

छत्राएं आत्मरक्षा के लिए सीखें जूडो-कराटे – अनूप मिश्रा

 

परिचय – जुड़ो कराटे सिखाते उप निरीक्षक अनूप मिश्रा

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम का संचालन विद्यालय की सहायक शिक्षिका तथा जनपद की एस आर जी डॉ रचना सिंह के निर्देशन में किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा ,सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा अपूर्व ने बच्चों को हेल्पलाइन नबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1930 की जानकारी देने के साथ साथ महिलाओं के कानूनी अधिकारों ,सरकारी योजनाओं से अवगत कराकर जागरूक किया। आपात स्थिति में पुलिस सहायता पाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम एवं 112 की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराते हुए सतर्क व जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अनूप मिश्रा ने बेसिक की छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की राष्ट्रीय स्तर की ताइकांडो के चौंपियन दीवा भारती तथा वर्षा गौतम ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा के कई पेंच सिखाए जिससे वे अपनी सुरक्षा कर सकें। सब इंस्पेक्टर अनूप ने बच्चों से कई प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने बड़ी सहजता से सही जवाब दिया। सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा तथा शिक्षिका डॉ रचना सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई , पॉलीथिन प्रयोग न करने तथा पॉलीथिन प्रयोग के विरुद्ध सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा सहित ताईकांडों प्रशिक्षकों को डा. रचना सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज शिक्षिका किरन अग्निहोत्री,सहायक शिक्षिका नुजहत परवीन, रेखा सिंह, अंकिता अवस्थी ,रवि द्विवेदी उपस्थित रहे।

———————–
खबर अवश्य लगवा दे।
स्व. दीपक कुमार की जयंती पर गंगा में डाली गईं एक लाख मछलियां

-समर्थको ने याद में किया भंडारा में उमड़ा जनसैलाब

परिचय – जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते अभिनव कुमार व गंगा में मछलियां छोडते लोग
उन्नाव। जनपद की राजनीति में अपनी सादगी, जनसेवा और पर्यावरण चेतना के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद व विधायक स्वर्गीय दीपक कुमार की 58वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गंगा नदी में एक लाख मछलियों का अवतरण कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शुक्लागंज और परियर में विशाल भंडारे का आयोजन कर उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक राम कुमार एडवोकेट व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अभिनव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में शुक्लागंज और परियर घाट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गंगा जी में 50-50 हजार मछलियों का अवतरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्य स्व. दीपक कुमार की पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। मछलियां जल को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होती हैं और गंगा की जैव विविधता को संतुलित रखती हैं। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कुमार ने कहा, “गंगा के जल को स्वच्छ बनाए रखने में मछलियों की अहम भूमिका होती है। वे जल में मौजूद हानिकारक जीवों को खाकर जल को प्राकृतिक रूप से साफ करती हैं। यह प्रयास गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।” पूर्व विधायक राम कुमार ने कहा, “स्वर्गीय दीपक कुमार पर्यावरण के सजग प्रहरी थे। उनका मानना था कि जब तक नदियां जीवित रहेंगी, तब तक जीवन सुरक्षित रहेगा। आज उनके जन्मदिवस पर यह आयोजन उनके उसी विचार को समर्पित है।” आयोजन समिति के संयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन स्व. दीपक कुमार की स्मृतियों को जनमानस में जीवित रखने का एक विनम्र प्रयास है।
उन्होंने आगे भी समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के ऐसे कार्यों को जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें योगेश वर्मा, अजय सिन्हा एडवोकेट, सोने लाल , बढक्के निषाद, मिंटू निषाद, वीरेन्द्र शुक्ला, अकरम, रामदुलारे, रामकृष्ण, भोला, लवकुश एडवोकेट, श्याम लाल एडवोकेट प्रधान, नन्हके लाल, हरपाल यादव, इंद्रेश, विनोद, राज वर्मा, अंशु रावत, अंकित पांडेय, बाबू, राजकुमार विश्वकर्मा, कैलाश रावत, रमेश, श्रीराम निषाद, रामभजन गौतम, नेवाजी, क्षत्रपाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु और समर्थक शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा व भंडारे का आयोजन

परियर स्थित बलखंडेश्वर मंदिर परिसर व शुक्लागंज राजधानी मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. दीपक कुमार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित से हुई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत दीपक कुमार जनता की आवाज को सदैव प्रमुखता देते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी। वक्ताओं ने कहा कि आज क्षेत्र की राजनीति में उनके जैसे सरल, ईमानदार और जमीनी नेता की कमी खलती है। उनकी सोच और सेवा भाव आज भी जनमानस में जीवित है।

———————
रामलीला में भरत चित्रण व सूर्पणखा की लीला का हुआ मंचन
फोटो – 04

परिचय – लीला का मंचन करते कलाकार
उन्नाव। शहर के साकेत धाम स्थित 153 रामलीला महोत्सव में सूर्पणखा के चित्रण के साथ वनवासी राम को मनाने चित्रकूट गये भरत लीला का मंचन कलाकारो ने किया। मंचन देख श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये।
साकेत धाम स्थित रामलीला मैदान में भरत मिलाप और सूर्पणखा की लीला का सजीव मंचन हुआ। श्रीधाम वृन्दावन से पधारे स्वामी विष्णु कुमार दत्तात्रेय के निर्देशन में उमाशंकर व्यास के सरस संचालन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भावविभोर होते रहे। कथा सुनाते हुए व्यास ने बताया कि भरत लाल अपने बड़े भईया को मनाने वन पहुंचते हैं।लेकिन पिता को दिए गए वचन की रक्षा के लिए प्रभु राम भरत को वापस जाने के लिए कहते हैं। भईया की चरण पादुकाएं लेकर भरत अयोध्या पावस होते हैं। कथा में बताया गया कि वन में सूर्पणखा, राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। लेकिन राम उसकी दूषित मंशा को भांप कर उसे टालते है। उसके बार बार जिद से लक्ष्मण क्रोधित होकर उसके नाक कान काट देते हैं। वह रोते चिल्लाते धमकी देते हुए वहाँ से भाग जाती है। लीला प्रारम्भ और विश्राम की आरती में अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश अवस्थी, प्रेम कुमार सिंह, कृष्णप्रिय मोती श्याम, जगदीश महेश्वरी, संजीव गुप्ता, डॉ प्रभात सिन्हा, डॉ मनीष सेंगर, कौशल किशोर यादव, सुनील मिश्रा, इंदु प्रकाश अवस्थी, प्रेम मिश्रा, अनूप शुक्ला, डॉ विनय दीक्षित आशु, अजय श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, राहुल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित