Share It:

पीएम मोदी जापान की सफल यात्रा के बाद चीन के तियानचिन के लिए हुए रवाना

धानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद, दो देश के दौरे के अगले चरण में चीन के तियानजिन लिए रवाना हुए। वह एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर चीन जा रहे हैं, जहां वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग परिषद (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन शहर का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी, जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं प्रधानमंत्री इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।

इससे पहले आज शनिवार को पीएम मोदी ने टोक्यो में 16 प्रीफेक्चर के गवर्नरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की गति पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर बल दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य-प्रान्त संबंधों को नए सिरे से बढ़ावा दिया जाए, जो टोक्यो और दिल्ली तक सीमित संबंधों से आगे बढ़े।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ सेंडाई शहर तक बुलेट ट्रेन से यात्रा की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ मियागी प्रांत के सेंडाई शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (टीईएल मियागी) का दौरा किया। कारखाने में उन्हें टीईएल की वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भूमिका, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और भारत के साथ वर्तमान व भविष्य के सहयोग के बारे में जानकारी दी गई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फ़ैक्टरी का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में कई प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में इस गति को जारी रखना चाहते हैं।”

आपको बता दें, पीएम मोदी कल शुक्रवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जापान पहुंचे थे। टोक्यों पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बैठक की। पीएम मोदी और जापानी पीएम इशिबा की उपस्थिति में भारत और जापान ने समझौतों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरू ने टोक्यो में हुई 15वीं वार्षिक शिखर वार्ता के दौरान भारत-जापान साझा विजन को अपनाया। इसके मुताबिक दोनों देशों ने अगले दस वर्षों के लिए आठ प्रमुख क्षेत्रों में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

  • PM नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान साझेदारी को वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक बताया.
  • उन्‍होंने कहा कि अगले 10 वर्षों के लिए निवेश और नवाचार सहित नौ प्रमुख क्षेत्रों का रोडमैप तैयार किया है.
  • साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगले 10 सालों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का टारगेट तय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  “हमने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य रखा है.  भारत और जापान के लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा.” साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम दोनों देशों की प्रतिबद्धता और विश्वास को दर्शाता है. 

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित