कैसरगंज (बहराइच)। क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बलराज पुरवा निवासी सुंदरम पुत्र कुंज बिहारी सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। हादसे में सुंदरम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर भंवर लाल निषाद का है, जिसे उसका पुत्र सुरेन्द्र निषाद चला रहा था।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि ग्रामीणों ने वाहन और चालक दोनों को पहचान लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बहराइच भेज दिया गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
ग्रामीणों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।













