Share It:

झांसी की कातिल दुल्हन: पूजा की खौफनाक मोहब्बतें और कत्ल की कहानियाँ”

यह महिला सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला का नाम पूजा है. इसकी कहानी पढ़कर आप लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मर्दों का शौक रखने वाली खूंखार…!!

झांसी में एक शातिर महिला पूजा ने सबसे पहले अपने पति की गोली चलवाकर हत्या कर दी. पति के मौत के बाद देवर कल्याण सिंह से अफेयर शुरू हो गया. गाँव से आकर झांसी रहने लगी। कुछ ही समय बाद देवर कल्याण से पूजा का जी भर गया। संदिग्ध हालत में देवर कल्याण सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गयी। आरोप है कि इसमें भी पूजा का षडयंत्र था।

इसके बाद फिर पूजा जेठ संतोष सिंह के साथ रहकर अपनी हवस मिटाने लगी. उसने जेठ संतोष से शादी भी कर ली. अब पूजा अपनी सास की जमीन में बंटवारा चाहती थी, बंटवारा नही हुआ तो सास की हत्या कर दी। कत्ल की साजिश को अंजाम देने के लिए पूजा ने बहाना बनाकर अपने पति और ससुर को ग्वालियर बुलाया, घर में सास अकेली रह गयी, इसके बाद पूजा ने झांसी जाकर प्रेमी अनिल और बहन के साथ मिलकर 8 बीघा ज़मीन और 8 लाख के गहनों के लिए अपनी सास सुशीला देवी को रास्ते से हटा दिया। सास की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सब पकड़े गए।
पुलिस ने पूजा और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है, साथ ही पूजा की बहन का बॉयफ्रैंड भी अरेस्ट है, इस केस में एक और आरोपी जितेन्द्र की पुलिस को तलाश है।

अब पूजा और उसकी बहन जेल में हैं, और प्रेमी अनिल पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।

जुपिटर देवता का एक वचन है, शादी और साइन सोच समझकर करना चाहिए. और किसी से इंटिमेट बिना प्रोटेक्शन के नही होना चाहिए!!

👇 स्टोरी डिटेल में…
झांसी की पूजा ने अभी तक की सभी कातिल बीवियों के सर पे हाथ फेर दिया है।
पूजा की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और खूंखार है।

11 साल पहले पूजा की शादी मध्य प्रदेश के रमेश नामक युवक से हुई थी, दोनों में काफी प्रेम भी था, लेकिन फिर किसी बात पर कहा सुनी हो गयी और पूजा ने रमेश पर गोली चलवा दी। पूजा पर केस हो गया।
केस की तारीख पर पूजा जाने लगी।
वहीं उसकी मुलाक़ात दूर के रिश्ते के देवर कल्याण से हुई, कल्याण झांसी का रहने वाला था और वो भी एक व्यक्ति पर गोली चलवाने के केस में ग्वालियर सुनवाई के लिए जाता था।
दोनों की आँखें मिली और पहली नज़र में ही प्यार हो गया, दोनों ने एकदूसरे को आपबीती बताई और दोनों एक दुसरे को क्लिक कर गए।
अब पूजा गाँव से आकर कल्याण के साथ झांसी रहने लगी, लिव इन में,
मगर फिर 6 साल बाद पूजा का कल्याण से भी मन भर गया और दोनो में कहा सुनी होने लगी,
और एक सड़क हादसे में कल्याण की संदिग्ध मौत हो गयी आरोप है कि इसमे भी पूजा का रचा हुआ षड़यंत्र था!
खैर,
कल्याण के परिवार वालों को पता चला तो कल्याण के पिता और दोनों भाई झांसी जाकर पूजा को घर ले आये और सबसे छोटे बेटे अजय से उसकी शादी करवा दी।
मगर पूजा को तो पहली ही नज़र में बड़े बेटे संतोष से प्यार हो गया था, मगर संतोष पहले से शादी शुदा था इसलिए उससे तो शादी हो नहीं सकती थी इसलिए पूजा ने अजय से शादी मंजूर कर ली।
लेकिन संतोष और पूजा ज्यादा समय एक दुसरे से दूर ना रह सके और दोनों में प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गए,
ये बात संतोष की बीवी रागिनी को पता चली तो रागिनी संतोष को छोड़कर अपने मायके रहने लगी।
इस बीच पूजा ने अपने सास ससुर को कहा के कल्याण के नाम की संपत्ति पूजा के नाम की जाए, जिसपर पूजा की सास ने आपत्ति दर्ज़ कर दी, अब तो अजय की संपत्ति ही पूजा को मिलेगी, जबकि कल्याण की संतोष और अजय में बराबर बंटेगी।
सास की इस आपत्ति से पूजा नाराज हो गयी और उसने अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड से बात की।
पूजा ने अपनी बहन कमला और उसके बॉयफ्रेंड अनिल से कहा कि अगर वो उसकी सास को मारने में मदद करते हैं तो कल्याण की संपत्ति का आधा हिस्सा वो उन्हें दे देगी !
पूजा ने अपने जेठ और अपने ससुर को फ़ोन करके ग्वालियर बुलाया कि वो तो संतोष के बच्चे से गर्भवती है और वो इसे गिरा देगी,
पूजा को मनाने दोनों ग्वालियर पहुँचे,
इधर सास घर मे अकेली रह गई सो पीछे से पूजा की बहन कमला और उसका बॉयफ्रेंड अनिल झांसी पहुँच गए और पूजा की सास को गला दबाकर मार दिया।
पूजा ने समझदारी दिखाई कि वो खुद मर्डर के समय अपने जेठ और ससुर के साथ ग्वालियर थी इसलिए कोई उसपर शक नहीं कर रहा था,
लेकिन इसी बीच वह एक गलती कर गयी के सास के मरने पर भी वो झांसी नहीं आई, पुलिस को बस यही खटकने लगा और उन्होंने पूजा को उल्टा लटकाकर उसकी धूपबत्ती अगरबत्ती कर दी, पूजा ज्यादा टॉर्चर सहन नहीं कर पाई और सब बक दिया।

पुलिस जांच में सब पकड़े गए।
पुलिस ने पूजा और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है, साथ ही पूजा की बहन का बॉयफ्रैंड भी अरेस्ट है, इस केस में एक और आरोपी जितेन्द्र की पुलिस को तलाश है।
अब पूजा और उसकी बहन जेल में हैं, और प्रेमी अनिल पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।

अब अजय और संतोष दोनों रंडवे हैं क्यूंकि एक की घरवाली मायके चली गयी और दुसरे की जेल, लेकिन कल्याण की संपत्ति जरूर इन दोनों को ही मिलेगी, जो के 5 बीघे से ज्यादा है।
मुझे नहीं लगता और कोई कातिल बीवी इतनी कातिल रह सकती है कातिल होने में,
मैं इसे फर्स्ट प्राइज के लिए नामांकित किया जाना चाहिए।

आपकी क्या राय है, क्या ये कातिल बीवियों में सबसे काबिल है ? रिएक्शन देकर अपनी राय जाहिर करें।

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित