Share It:

इटावा – में आज इटावा हिंदी सेवा निधि का तैंतीसवां वार्षिक अधिवेशन एवं हिंदी सेवी सम्मान समारोह, पहुंचे मुख्य न्यायाधीश

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह

इटावा में आज इटावा हिंदी सेवा निधि का तैंतीसवां वार्षिक अधिवेशन एवं हिंदी सेवी सम्मान समारोह, पहुंचे मुख्य न्यायाधीश

आज इटावा के इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा के प्रागंण में इटावा हिंदी सेवा निधि का तैंतीसवां वार्षिक अधिवेशन एवं हिंदी सेवी सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ ।

इटावा हिंदी सेवा निधि के संस्थापक न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि और राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वीप प्रज्वलित करके किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी भाषा अनुरागी एवं प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी ने किया, और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति चंद्रकुमार राय न्यायधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे।
सभी अतिथियों को रुद्राक्ष की माला पहना कर सम्मान किया गया।
प्रख्यात कवि पद्मश्री से सम्मानित सुरेन्द्र शर्मा को न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान एवं गंगदेव सम्मान प्रख्यात समालोचक डॉ पवन अग्रवाल लखनऊ को किया गया।
गोपाल दास नीरज बेकल उत्साही सम्मान कवि डॉ सुरेश नीरव गाजियाबाद को और न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्र स्मृति सम्मान हिंदी सेवी न्यायमूर्ति चंद्रकुमार राय न्यायधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय को दिया गया।

इटावा में शनिवार को हिन्दी सेवा निधि के 33वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में हुआ, जहां देश के कई वरिष्ठ न्यायाधीश, साहित्यकार और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मंच से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई और देश के जाने माने लोगों को सम्मानित किया गया
शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश न्यायपालिका से जुड़े कई वरिष्ठ न्यायाधीश मंच पर उपस्थित रहे। मशहूर शायर वसीम बरेलवी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अतिथियों ने हिन्दी भाषा और साहित्य के महत्व पर अपने विचार रखने पहुंचे है और देश के नामी फिल्म निदेशक, कवि, खिलाड़ी, हिंदी साहित्य, पत्रकार, लेखक, स्वास्थ्य सेवा, वायु सेना क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया है।
दिल्ली न्यायालय के न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल भी इस अधिवेशन में शामिल हुए। वे बाबरी मस्जिद मामले और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने से जुड़े मामलों में दिए गए फैसलों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति सी के राय सिंह समेत कई अन्य न्यायमूर्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हिन्दी सेवा निधि का यह अधिवेशन पिछले 33 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के
न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय न्यायाधीश उच्च न्यायालय ने कहा कि हिंदी को सिंचित करने में कई लोगों को सहयोग रहा है।
मुख्य अतिथि ने कहा- इटावा जनपद पिछले तीन दशकों से हिन्दी भाषा और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से पढ़े छात्र देश और प्रदेश में उच्च पदों पर पहुंचकर समाज और राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने इटावा को प्राचीन काल से गंगदेव की नगरी बताते हुए कहा कि यह नगर आज संस्कृति की एक राजधानी के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस भाषा और संस्कृति में हम जन्म लेते हैं, वही हमारी असली धरोहर होती है। उस धरोहर को संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि भले ही सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, लेकिन इसके बावजूद अब फैसलों का अनुवाद 16 अन्य भाषाओं में किया जा रहा है, जिससे आम लोगों तक न्याय की पहुंच आसान हो सके।
मुख्य न्यायाधीश ने अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए अपने मित्र के संदेश का उल्लेख किया, जिससे श्रोताओं को गहरी प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह हमारी सोच और संस्कारों को भी आकार देती है।

इससे पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सैफई हवाई पट्टी पर निजी विमान से पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह शहर के एक होटल पहुंचे और लगभग ढाई बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस्लामिया इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

इस समारोह में न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, चंद्रकुमार राय न्यायधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, डॉ पवन अग्रवाल लखनऊ, कवि डॉ सुरेंद्र शर्मा नई दिल्ली, हिंदी अनुरागी चिकित्सक डॉक्टर शरद अग्रवाल, इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला, इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, कानपुर देहात के सांसद भोला सिंह, भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, मंच का संचालन डॉक्टर कुश चतुर्वेदी ने किया।
इटावा आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने के कारण शनिवार को शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और कार्यक्रम स्थल के आसपास चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

 

नवीनतम समाचार

मुख्य समाचार

लोहिया दर्पण में आपका स्वागत है, जहाँ हम आपको नवीनतम और सबसे सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं हमारा लक्ष्य निष्पक्ष और देश दुनिया की  हर छोटी बड़ी खबरें आप तक पहुँचाना है। सच्ची खबरों के जरिए हम आपसे सहकार बढ़ाना चाहते हैं और संवाद स्थापित करना चाहते हैं।

नवीनतम समाचार

प्रमुख समाचार

कॉपीराइट © 2025 लोहिया दर्पण। सर्वाधिकार सुरक्षित